West Bengal: पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को जान से मारने की मिल रही धमकियां

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही है। पीड़ित ने दावा किया उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साहू ने बताया कि धमकी देने वाले पाकिस्तान से फोन करके मुझे धमकी दे रहे हैं कि वे मुझे बम से उड़ा देंगे, मैंने उनसे कुछ नहीं कहा।

क्या बताया पीड़ित ने
विक्रम ने आगे बताया कि वे हर बार बस फोन काट देते हैं, उन्होंने कहा, ‘फिर बांग्लादेश से एक और फोन आता है, जिसमें पूछा जाता है कि मैं जिंदा हूं या नहीं, वे बार-बार मुझे परेशान कर रहे हैं और मुझे अनजान नंबरों से बहुत सारे फोन आ रहे हैं, जिनमें गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। दुकानदार विक्रम साहू को अब अंतरराष्ट्रीय नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिस लोकप्रियता ने झालमुड़ी बेचने वाले दुकानदार विक्रम साहू को रातों-रात सोशल मीडिया का स्टार बना दिया था, वही शोहरत अब उनके और उनके पूरे परिवार के लिए खौफ का सबब बन चुकी है।

पीएम मोदी ने खाई थी झालमुड़ी
यह पूरा मामला बीते 19 अप्रैल का है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारग्राम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। रैली खत्म होने के बाद जब पीएम मोदी का काफिला लौट रहा था, तब वे अचानक सड़क किनारे ‘झालमुड़ी’ बेचने वाले विक्रम साहू दुकान पर रुक गए। पीएम मोदी ने बड़े चाव से विक्रम के हाथ की बनी झालमुड़ी खाई और उससे बातचीत भी की। इस वाकये के बाद विक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

pc- aaj tak