WhatsApp:आईफोन वालों के लिए वॉट्सएप में आ गया हैं ये गजब का फीचर, उड़ा देगा आपके होश

इंटरनेट डेस्क। वॉटसएप हर दिन कोई ना कोई नया फीचर लेकर आता है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने आईफोन  वालों के लिए ग्रुप चैट हिस्ट्री शेयरिंग नाम का नया फीचर पेश किया है। कंपनी ने इसे आईओएस यूजर्स के लिए रोल आउट करना भी शुरू कर दिया है। इससे पहले ये फीचर सिर्फ एंडरोयड बीटा वर्जन में देखने को मिल रहा था।

क्या है ये नया फीचर?
दरअसल इस फीचर की मदद से जब भी ग्रुप में कोई नया मेंबर ऐड होता है उन्हें 14 दिनों तक के पुराने 100 मैसेज तक भेजे जा सकेंगे। यानी अब नए मेंबर्स को ग्रुप का मकसद समझने में आसानी होगी। साथ ही पुराने मैसेज के स्क्रीनशॉट मांगने की जरूरत भी अब नहीं पड़ेगी।  

कैसे काम करता है ग्रुप चैट हिस्ट्री शेयरिंग फीचर?
ग्रुप में नया मेंबर जोड़ते समय एड मेंमबर ऑप्शन  सेलेक्ट करने के बाद कॉन्टैक्ट से नया मेंबर सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन के नीचे शेयर रिसेंट मैसेज का ऑप्शन मिलेगा। यहीं से अब यूजर्स चाहे तो 100 तक मैसेज भेज सकते हैं या कम मैसेज सेलेक्ट कर सकते हैं। भेजे गए मैसेज नए मेंबर को अलग कलर में दिखाई देंगे, ताकि उन्हें पहचानना आसान हो जाए।

pc- webwise.ie