Whatsapp ग्रुप में अब जुड़ सकेंगे 1,500 सदस्य: 1,024 से बढ़ाई गई लिमिट, Android और iOS पर फीचर रोलआउट शुरू
- byvarsha
- 20 Nov, 2026
PC: TV9
WhatsApp ने ग्रुप मेंबर की लिमिट 1024 से बढ़ाकर 1500 कर दी है। यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। यह बदलाव ग्रुप और कम्युनिटी ग्रुप चैट के लिए भी किया जा रहा है।
बड़े फैमिली ग्रुप, सोसाइटी, स्कूल और ऑफिस ग्रुप में अक्सर 1024 से ज़्यादा मेंबर होते हैं। इस वजह से अलग ग्रुप बनाना पड़ता था। अब यह प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएगी क्योंकि एक ग्रुप में 1500 लोग जोड़े जा सकेंगे।

PC: TV9
WhatsApp पर मौजूदा ग्रुप की लिमिट भी अपने आप बढ़ जाएगी। इसके लिए ग्रुप एडमिन को अलग से कोई सेटिंग करने की ज़रूरत नहीं है। अपडेट मिलने के बाद पुराने ग्रुप में 476 और मेंबर जोड़े जा सकेंगे।
ज़रूरी मैसेज को ग्रुप में सबसे ऊपर रखने के लिए पिन मैसेज फीचर मिलता है। इसके अलावा, मेंशन और रिप्लाई के आधार पर चैट को फिल्टर किया जा सकता है। ग्रुप में शामिल होने वाले नए मेंबर को चुने हुए पिछले मैसेज देखने की भी सुविधा मिलती है।

PC: TV9
1500 मेंबर की लिमिट Android और iOS पर कुछ यूज़र्स के लिए शुरू की गई है। हालांकि, यह फीचर धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है। इसलिए, सभी यूज़र्स को यह बदलाव तुरंत नहीं दिखेगा। आने वाले हफ़्तों में ज़्यादा यूज़र्स को यह फ़ीचर मिलने की संभावना है।






