WhatsApp Update: 8 सितंबर से इन एंड्रॉयड फोन पर WhatsApp हो जाएगा बंद! देखें यहाँ
- byvarsha
- 19 May, 2026
pc: India Today
सिक्योरिटी कारणों और नए फीचर्स देने में आ रही दिक्कतों की वजह से WhatsApp ने पुराने Android फोन के लिए अपना सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है। इससे कई यूजर्स पर असर पड़ सकता है।
WhatsApp ने पुराने Android फोन के यूजर्स को चेतावनी दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि 8 सितंबर से Android 5.0 और 5.1 वर्जन वाले मोबाइल फोन पर WhatsApp सर्विस पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। इससे लाखों यूजर्स पर असर पड़ने की संभावना है।
कौन से फोन पर असर पड़ेगा?
WhatsApp ने साफ किया है कि अब यह ऐप सिर्फ Android 6.0 और उससे ऊपर के वर्जन पर ही काम करेगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि पुराने सॉफ्टवेयर पर नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट देना मुश्किल हो रहा है। खासकर Android 5.0 और 5.1 इस्तेमाल करने वालों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
WhatsApp ने दी जरूरी सलाह
WhatsApp ने पहले ही कुछ यूजर्स को चेतावनी मैसेज भेजे हैं। उन्हें अपनी चैट हिस्ट्री, फोटो, वीडियो और जरूरी जानकारी का बैकअप दूसरी क्लाउड सर्विस पर लेने की सलाह दी गई है। खासकर WhatsApp Business अकाउंट इस्तेमाल करने वालों से तुरंत बैकअप लेने को कहा गया है।
अब यूजर्स को क्या करना चाहिए?
यूज़र्स को सबसे पहले अपने फ़ोन की 'सेटिंग्स' में जाकर एंड्रॉयड वर्जन चेक करना चाहिए। अगर यह पुराना है, तो देखें कि कोई सॉफ़्टवेयर अपडेट अवेलेबल है या नहीं। टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर अपडेट अवेलेबल नहीं है, तो नया स्मार्टफोन खरीदना या नए एंड्रॉयड वर्शन वाले डिवाइस पर स्विच करना बेहतर होगा।
iPhone यूज़र्स पर असर नहीं पड़ेगा
WhatsApp ने साफ़ किया है कि यह नया बदलाव अभी सिर्फ़ एंड्रॉयड डिवाइस के लिए अप्लाई है। iOS 15.1 और उससे ऊपर के वर्जन इस्तेमाल करने वाले iPhone यूज़र्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। यह फ़ैसला सिक्योरिटी और यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के मकसद से लिया गया है।






