Sports
Women's Asia Cup 2026: बांग्लादेश ने एशिया कप के सेमिफाइनल में बनाई जगह, अब भारत से होगा मुकाबला
- byShiv
- 09 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। महिला एशिया कप में सेमिफाइनल के लिए चौथी टीम मिल गई है। जी हां बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने यूएई को हराकर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। उनका सामना भारतीय टीम से होगा।
बांग्लादेश और यूएई क्रिकेट टीम ने के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। बांग्लादेश की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए मात्र 103 रन बनाए थे। इस स्कोर को देखते हुए लग रहा था कि यूएई की टीम मुकाबले में आसानी से जीत हासिल कर सकती है।
बांग्लादेशी गेंदबाजों ने कमाल की बॉलिंग की और अपनी टीम को 103 रन का स्कोर डिफेंड कर जीत दिलाई। जीत के साथ बांग्लादेश की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
pc- cricinfo.com






