Women's Asia Cup 2026: खिताबी जंग के लिए भारत की श्रीलंका के साथ होगी टक्कर, जाने कब खेला जाएगा फाइनल मैच

इंटरनेट डेस्क। वुमेंस एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से रौंदते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारत पहले ही बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना चुका है और अब खिताबी जंग में उनका सामना श्रीलंका से होगा। 

भारत और श्रीलंका के बीच ये फाइनल मैच 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 130/5 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने इस टारगेट को 6 विकेट के नुकसान पर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 130 रन बनाए। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 17 ओवर तक पाकिस्तान की 5 विकेट पर सिर्फ 96 रन ही बन पाई थी। इसके बाद कप्तान फातिमा सना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रनों की शानदार पारी खेली।

pc- cricinfo.com