Women's Reservation Bill: शाह का विपक्ष पर निशाना, 70 करोड़ महिलाओं को धोखा देने के बाद कोई कैसे विजय का जश्न मना सकता है?

इंटरनेट डेस्क। संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया। विपक्ष इसे अपनी जीत बता रहा है अैार खेमे में जश्न का माहौल है, तो उधर सत्ता पर पक्ष में इसे लेकर नाराजगी है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए उस पर महिलाओं के साथ धोखा देने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो ग्रह मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘देश की आधी आबादी, 70 करोड़ महिलाओं को धोखा देने और उनका विश्वास खोने के बाद कोई कैसे विजय का जश्न मना सकता है?’.

शाह ने कहा ये महिलाओं का अपमान
खबरों की माने तो इसके आगे अमित शाह ने कहा कि विपक्ष का यह जश्न हर उस महिला का अपमान है, जो दशकों से अपने अधिकार का इंतजार कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी कितनी बार महिलाओं के साथ विश्वासघात करेंगे?. उन्होंने कहा कि कई बार विजय जैसी प्रतीत होने वाली अहंकार की खुशी, असलियत में छिपी हुई एक बड़ी पराजय होती है।

आगे क्या लिखा
इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा ‘आज लोकसभा में एक बेहद अजीब दृश्य देखने को मिला।कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए आवश्यक संविधान संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने दिया। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले इस विधेयक को खारिज करना, इस पर जश्न मनाना और जीत का नारा लगाना वाकई निंदनीय और अकल्पनीय है।

pc- indianexpress.com, youtube.com,ndtv