Yash: यश ने कहा, मैं अब भी शाहरुख खान सर का फैन,जिस दिन खुद को उनसे बड़ा समझने लगूंगा उस दिन...
- byShiv
- 14 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। यश की फिल्म टॉक्सिक का हर किसी को इंतजार है। यश की पहले श्रद्धा कपूर की फिल्म इथा के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने वाली थी। लेकिन फिर इथा के मेकर्स ने अनाउंस किया कि वे फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 जब रिलीज हुई थी तब शाहरुख खान की जीरो भी रिलीज हुई थी और उस वक्त जीरो तो फ्लॉप हुई लेकिन केजीएफ चैप्टर 1 ब्लॉकबस्टर थी।
दरअसल, यश आप की अदालत में आए और इस दौरान का एक प्रोमो सामने आया है। इस दौरान यश बोलते हैं, ‘मैं अब भी शाहरुख खान सर का फैन हूं। हमारी तो छोटी फिल्म थी, लेकिन शाहरुख सर की फिल्म बड़ी तो इसलिए हमने अपनी फिल्म रिलीज की। जीरो ने वर्ल्डवाइड 191 करोड़ की कमाई की थी। वहीं केजीएफ चैप्टर 1 ने 250 करोड़ कमाए थे वर्ल्डवाइड।
हालांकि यश का मानना है कि इतनी बड़ी हिट के बावजूद वह शाहरुख खान से बड़े स्टार नहीं बन सकते हैं। यश ने आगे कहा कि वह सुपरस्टार हैं। जिस दिन मैं ये सोचने लगूं कि मैं अपने सीनियर्स से बड़ा हूं तो मेरा हो गया।
pc- the hindu






