Year Ender 2025: साल 2025 की वो फिल्में जो बड़ी स्टार कास्ट के बाद भी रही फ्लॉप

इंटरनेट डेस्क। नया वर्ष आने वाला हैं और बहुत कुछ बदलने वाला हैं, लेकिन उसके पहले पुराना साल समाप्त होने वाला है। इस वर्ष कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई। इन फिल्मों में कई बड़े अभिनेताओं ने काम किया लेकिन से साल की बड़ी फ्लॉप फिल्में साबित हुई। तो जानते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जो इस साल सबसे ज्यादा कम कमाई कर सकी।

2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में

वॉर 2
बॉलीवुड फिल्म वॉर 2 फ्लॉप साबित हुई, 400 करोड़ के भारी-भरकम बजट के मुकाबले इसने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 364.3 करोड़ कमाए थे। 

धड़क 2
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की धड़क 2 भी इस साल की फ्लॉप फिल्म रही है। फिल्म का बजट 40 से 60 करोड़ के बीच था, जबकि इसने दुनिया भर में 31.5 करोड़ ही कमाए।

बागी 4
साल 2025 की मच अवेटेड फिल्मों मे से एक थी, लेकिन फ्लॉप हो गई। फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ था, लेकिन इसने भारत में केवल 53.38 करोड़ और दुनिया भर में सिर्फ 77.67 करोड़ रुपये कमाए।

pc-wikipedia.org, ndtv