ZI vs IND: मयंक यादव के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, इस खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के शुरूआत में जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर एक खास उपलब्धि हासिल की। 

मयंक यादव ने अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में परवेज़ हुसैन इमोन को पहली ही गेंद पर आउट किया था। उसके बाद अब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही ओवर में ब्रायन बेनेट को आउट कर आर अश्विन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

अश्विन ने एक बार ये कमाल किया था। अब मयंक ने दो बार पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस मामले में भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे हैं, जो तीन बार पहली ही गेंद पर विकेट लेने का करिश्मा कर चुके हैं।

pc- cricinfo.com