Rajasthan: भाजपा ने राज्यसभा के लिए अलका गुर्जर और सतीश पूनिया को बनाया प्रत्याशी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान से खाली हो रही राज्यसभा की 3 सीटों के लिए 18 जून को वोटिंग होने जा रही है। इसके पहले भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में आंकड़ों के गणित के मुताबिक, भाजपा ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए है, जिसमें अलका गुर्जर और सतीश पूनिया का नाम शामिल किया गया है। बीजेपी ने 11 राज्यसभा सदस्यों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। 

बीजेपी आलाकमान की ओर से 6 राज्यों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। जिसमें राजस्थान समेत अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, मणिपुर और ओडिशा के प्रत्याशियों का नाम शामिल किया है। 

सतीश पूनिया को मिलेगी नई जिम्मेदारी 
सतीश पूनिया काफी समय से पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे थे। वर्तमान में वह हरियाणा राज्य के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं हरियाणा चुनाव और दिल्ली चुनाव में उन्होंने पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अलका गुर्जर को भी बीजेपी ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य का उम्मीदवार घोषित किया है।  वह वर्तमान में बीजेपी में राष्ट्रीय सचिव के रूप में काम कर रही हैं। साथ ही वह दिल्ली बीजेपी के सह-प्रभारी की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अलका गुर्जर राजस्थान की बांदीकुई विधानसभा सीट से साल 2013 से 2018 के बीच विधायक रह चुकी है।

pc- patrika