Weather Update: राजस्थान में आज 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जयपुर में रातभर बरसे बादल, लोगों को गर्मी से राहत

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कई जिलों में मौसम सुहाना हो रहा है। आंधी बारिश के कारण तेज धूप और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सारी रात रिमझिम बादल बरसे है। जिसके बाद तापमान में गिरावट आना तय हैं। वैसे केरलम में मानसून की एंट्री हो चुकी हैं और अब अनुमान हैं की राजस्थान में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचेगा। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून की शुरुआत हो गई। जयपुर सहित कई जिलों में गुरुवार शाम से रुक-रुककर बरसात हो रही है।

बढ़ने लगी उमस
इस आंधी बारिश के कारण पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के हिस्सों में उमस का लेवल बढ़ने लगा है। जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में इसका असर सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने राज्य में 7 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें ज्यादातर हिस्सा पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान का है। शुक्रवार को 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 8 जिलों मे यलो अलर्ट है।

इन जिलों में दिखा असर
बदले मौसम का असर झुंझुनूं, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर बेल्ट में भी दिखा। कुछ स्थानों पर आंधी चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। हनुमानगढ़ के नोहर, चूरू के तारानगर एरिया और उसके आसपास दिन में तूफानी बारिश देखने को मिली। जयपुर में रातभर बारिश का दौर जारी रहा। राज्य में गुरुवार को सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर जिले में रही, जहां का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं चूरू में 43.2, जैसलमेर में 43, फलोदी में 42.8, बीकानेर में 42, पिलानी में 42.9, बाड़मेर में 41.9, फतेहपुर में 41.2 और जोधपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

pc- livemint.com