8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लेकर दी बड़ी जानकारी, बताया मिलेगा कर्मचारियों और पेंशनर को...
- byShiv
- 13 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र में सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों और पेंशन प्राप्त कर रहे लोगों के लिए आठवां वेतन आयोग बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। सरकार की और से आठवें वेतन आयोग को लेकर काम लगतार जारी है। आयोग वेतन, भत्ते और पेंशन में बदलाव की सिफारिशें देगा। हाल ही में राज्यसभा में इस पर चर्चा हुई, और सरकार ने कुछ अहम बातें साफ की हैं।
क्या कहा सरकार ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार ने राज्यसभा में कहा कि 8वां वेतन आयोग अब औपचारिक रूप से बन चुका है। इसका गठन नवंबर 2025 में हो गया था, आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। यानी वह अच्छे से अध्ययन करके, अर्थव्यवस्था आदि देखकर सिफारिशें देगा। रिपोर्ट आने के बाद सरकार फैसला लेगी कि नया वेतन और पेंशन कब से लागू होगा। कहा जा रहा है कि यह 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है, क्योंकि 2025 के अंतिम दिन तक 7वें आयोग की अवधि थी और वह खत्म हो चुका है।
एक अच्छी खबर यह है कि पेंशन में भी बदलाव होगा, वित्त मंत्रालय ने पुष्टि की कि 31 दिसंबर 2025 तक रिटायर हो चुके कर्मचारियों की पेंशन भी नए आयोग की सिफारिशों के आधार पर बढ़ाई जाएगी। पहले पेंशनरों को डर था कि उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा, लेकिन अब यह साफ है कि उनकी पेंशन पर भी विचार होगा।
pc- staffcorner.com





