Ladki Bahin Yojana: क्या महिलाओं को मिलने वाले हैं ₹40,000? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई जान लें
- byvarsha
- 31 Oct, 2026
PC: INDIA TV HINDI
सोशल मीडिया पर इन दिनों 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' को लेकर एक बहुत बड़ा दावा तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया रील्स और मैसेज में दावा किया जा रहा है कि इस योजना के तहत महिलाओं को एकमुश्त ₹40,000 की राशि मिलने वाली है। इसके लिए एक ऑनलाइन लिंक भी शेयर की जा रही है, जिस पर क्लिक करके आवेदन करने को कहा जा रहा है।
आइए जानते हैं कि इस वायरल दावे और खबरों के पीछे की असल सच्चाई क्या है:
क्या है वायरल दावे की सच्चाई?
फर्जी और भ्रामक लिंक: सरकार या किसी भी आधिकारिक विभाग की तरफ से ₹40,000 की एकमुश्त सहायता देने की कोई घोषणा नहीं की गई है।
व्यक्तिगत जानकारी चोरी करने का खतरा: सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम रील्स पर जो लिंक शेयर किए जा रहे हैं, वे सरकारी पोर्टल नहीं हैं। इन लिंक्स पर आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और पते जैसी निजी जानकारी मांगने वाले फॉर्म्स तैर रहे हैं। ऐसे फर्जी पोर्टल्स से महिलाओं को अपनी गोपनीय जानकारी शेयर करने से बचने की सख्त सलाह दी जाती है।
₹1,500 के रुके हुए हफ्तों को लेकर क्या है अपडेट?
81 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ: केवाईसी (KYC) प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों या अन्य कारणों से जिन महिलाओं के हप्ते बीच में रुक गए थे, उन्हें लेकर राहत भरी खबर है। राज्य सरकार के स्पष्टीकरण के अनुसार, पात्र महिलाओं को नियमित रूप से हर महीने मिलने वाले ₹1,500 की सहायता राशि का लाभ आगे भी जारी रहेगा।
हालांकि, यह सहायता हर महीने मिलने वाली सामान्य राशि (₹1,500) ही है, इसे किसी भी तरह के ₹40,000 के एकमुश्त पैकेज के साथ न जोड़ें।
महिलाओं के लिए जरूरी सावधानियां:
फर्जी लिंक्स से रहें दूर: व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर आने वाली किसी भी अनधिकृत लिंक पर क्लिक करके अपनी पर्सनल या बैंक डिटेल्स दर्ज न करें।
आधिकारिक वेबसाइट का करें इस्तेमाल: योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या अपडेट के लिए केवल सरकार के आधिकारिक पोर्टल्स और माध्यमों पर ही भरोसा करें।






