Gold Silver Rate Today: सोने चांदी के भाव में आज भी गिरावट, जाने आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड और सिल्वर

इंटरनेट डेस्क। सोने चांदी कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। देश के बड़े शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव नीचे आ गए हैं। 31 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई में इसका भाव 1,42,250 रुपये है। चांदी भी गिरकर 2,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अक्टूबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में आज सोने का भाव
31 अक्टूबर की सुबह देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली130540142400
मुंबई130390142250
अहमदाबाद130440142300
चेन्नई130390142250
कोलकाता130390142250
हैदराबाद130390142250
जयपुर130540142400
भोपाल130440142300
लखनऊ130540142400
चंडीगढ़130540142400
   

 

चांदी के कीमतों में भारी गिरावट
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 31 अक्टूबर की सुबह देश में चांदी का भाव 2,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी एक ही दिन में 8,300 रुपये सस्ती हो गई थी। इस गिरावट के बाद इसकी कीमत करीब 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई।

pc -physicalgold.com