Agra: शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी के उस जगह पर मार दिया हथोड़ा...सब कुछ हो गया खत्म, फिर चाकू से काटकर....
- byShiv
- 18 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यहां एक शादीशुदा महिला ने शुक्रवार दोपहर अपने प्रेमी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया और जब वह जब अचेत हो गया तो चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और गला काट डाला। जब प्रेमी की मौत हो गई तो महिला चीखने-चिल्लाने लगी।
आवाज सुनकर पहुंच लोग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जब महिला चिल्लाने लगी और कहने लगी- ‘मैंने उसे मार डाला...मैंने उसे मार डाला।’ ये वारदात इटौरा थाना क्षेत्र के एक होटल की है। दोनों सुबह ही होटल पहुंचे थे और अपने लिए एक कमरा बुक किया था। होटल संचालक की सूचना पर पुलिस ने कमरे से सबूत जुटाए हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला पूरी तैयारी के साथ आई थी। कत्ल करने के बाद वह भागी नहीं। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
कहा के थे दोनों
मीडिया रिपोटर्स की माने तो फतेहपुर सीकरी निवासी बिल्लो के ककुआ निवासी विवाहिता प्रीति से अवैध संबंध थे। बिल्लो शुक्रवार सुबह 11 बजे अपनी प्रेमिका के साथ आगरा में इटौरा चौराहा स्थित होटल ताजपथ में पहुंचा था। दोनों होटल की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 204 में ठहरे थे। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद प्रेमिका ने बिल्लो के सिर पर हथौड़ा मार दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद प्रेमिका ने धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया।
pc- tv9






