Akshaya Tritiya 2026: प्रेमानंद जी के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन करें आप भी इस चीज का दान, मिलेगा बहुत बड़ा पुण्य

इंटरनेट डेस्क। अक्षय तृतीया का हिंदू पंचाग में बहुत ही बड़ा महत्व हैं, यह हर साल वैशाख महीने में आती हैं और अक्षय तृतीया एक अबूझ मुहूर्त होता हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल 2026 के दिन सुबह में 10 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 20 अप्रैल 2026 के दिन सुबह में 07 बजकर 27 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 20 अप्रैल के दिन अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा। 

माना जाता हैं अबूझ मुहूर्त
अक्षय तृतीया एक अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन कई धार्मिक और मंगल कार्य किए जाते हैं। इस दिन कई लोग खरीदारी और दान-पुण्य जैसे कार्य भी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन की गई चीजों का फल अक्षय यानि कभी न खत्म होने वाला होता है। ऐसे में वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी ने बताया हैं कि अक्षय तृतीया पर सबसे बड़ा दान क्या है। 

क्या बताया प्रेमानंद जी ने
प्रेमानंद महाराज जी के अनुसार, अक्षय तृतीया पर दान करने की परंपरा काफी पुरानी है। इस खास दिन पर दान-पुण्य जितना किया जाए उतना ही बेहतर है। महाराज के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सबसे बड़ा दान नामजप का दान करना है। इससे बड़ा दान और कुछ नहीं। इस दिन अगर आपका नामजप या कीर्तन-भजन किसी व्यक्ति के कानों तक पहुंच रहा है तो इससे उस व्यक्ति का जीवन भी मंगलमय हो रहा है। इस दिन आपकी वजह से किसी को खुशी या सुख का अनुभव होगा तो उससे अपनी उन्नति भी होगी। महाराज जी के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन मौन रहना अति उत्तम रहता है। श्री राधा रानी को भोग लगाएं और घर में भोजन करें। 

pc- tv9