Allu Arjun Arrest: पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जान ले क्या हैं मामला

इंटरनेट डेस्क। फिल्म पुष्पा 2 दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं और जमकर पैसा कमा रही है। इस बीच एक बड़ी खबर यह हैं कि सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया हैं। बता दें कि 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी।

पुलिस ने इस घटना के लिए अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर मामला दर्ज किया था। अब इस मामले में अल्लू अर्जुन गिरफ्तार हुए हैं। एक्टर के साथ उनके बॉडीगार्ड संतोष को भी गिरफ्तार किया गया है। अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गई है।

खबरों की माने तो मामले को लेकर एक्टर से यहां पूछताछ की जाएगी। महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने शोक भी जताया था। साथ ही एक्टर उनके परिवार से मिले थे। एक्टर ने महिला के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद करने का वादा भी किया था।

pc- m9.news