America: ट्रंप का बड़ा ऐलान, 2026 जी-20 के लिए दक्षिण अफ्रीका को नहीं देंगे निमंत्रण
- byShiv
- 27 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में जी20 समिट में भी अमेरिका की और से कोई नहीं गया था और साउथ अफ्रीका ने भी सम्मेलन हैंडओवर नहीं किया था। वैसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते कुछ समय से दक्षिण अफ्रीका में श्वेत लोगों के नरसंहार का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिस्सा नहीं लिया।
बता दें कि जी-20 सम्मेलन का आयोजन अगले साल अमेरिका में होने वाला है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका ने परंपरा को तोड़ते हुए अगले सम्मेलन की अध्यक्षता अमेरिका के अधिकारी को सौंपने से इनकार कर दिया। ऐसे में अब डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ा ऐलान किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- जी20 के समापन पर, दक्षिण अफ्रीका ने हमारे अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि जो समापन समारोह में शामिल हुए थे, उनको जी20 की अध्यक्षता सौंपने से इनकार कर दिया। इसलिए, मेरे निर्देश पर, दक्षिण अफ्रीका को 2026 जी-20 के लिए निमंत्रण नहीं मिलेगा, जिसकी मेजबानी अगले साल फ्लोरिडा के ग्रेट सिटी मियामी में की जाएगी।
pc- BBC





