Video viral: ट्रेन में सो रहे व्यक्ति की जेबकतरों ने कर दी.....वीडियो हो रहा वायरल...चालाकी देख आप भी रह जाएंगे....

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की ट्रेन के जनल डिब्बों में कई तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अगर आंख लग जाए तो जेबकतरे कब आपका बटुआ और मोबाइल साफ कर देते है। सोशल मीडिया पर इन दिनों चलती ट्रेन के अंदर का एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शातिर जेबकतरे की चोरी और फिर उसके गजब के नाटक को देखकर हर कोई हैरान है।

क्या हैं वीडियो में 
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के दरवाजे के पास एक यात्री बेसुध होकर गहरी नींद में सो रहा है। इसी का फायदा उठाने के लिए पास में बैठा एक संदिग्ध शख्स बेहद चालाकी से उस सोते हुए यात्री की जेब के पास अपने हाथ ले जाता है और पॉकेट मारने की कोशिश करने लगता है।

जैसे ही भनक लगी कि कोई देख रहा है, तुरंत लेटकर करने लगा गहरी नींद का नाटक
वीडियो में आगे जो होता है, वह इस जेबकतरे की शातिर दिमाग की पोल खोल देता है। जैसे ही वह यात्री की जेब टटोल रहा होता है, शायद उसे अंदाजा हो जाता है कि कोच में मौजूद कोई शख्स उसकी इस हरकत को देख रहा है या कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है। पकड़े जाने के डर से वह शख्स बिजली की फुर्ती से अपने हाथ पीछे खींचता है और तुरंत वहीं यात्री के पास लेटकर ऐसे आंखें बंद कर लेता है, मानो वह खुद भी कब से गहरी नींद में सो रहा हो।

pc-  abp news