Anurag Kashyap: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप हो सकते हैं गिरफ्तार, इस मामले में हो सकती हैं...

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते है। इस बार उन्होंने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ विवादित बयान दिया हैं जो उनके लिए परेशानी बनता जा रहा है। यहा तक की इस मामले में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। जी हां, गुजरात की एक अदालत ने फिल्म निर्माता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

यही नहीं, उनके खलिाफ गैर जामनती वारंट भी जारी कर दिया है। यह आदेश ब्राह्मण समुदाय के बारे में सोशल मीडिया पर एक साल पहले की गई उनकी विवादित टिप्पणियों से जुड़ा है। सूरत की अदालत ने वीएचपी नेता और वकील द्वारा दायर एक निजी शिकायत को आंशिक रूप से स्वीकार कर लिया। अदालत ने पाया कि यह मानने के पर्याप्त आधार हैं कि यह पोस्ट विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा दे सकती हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एएस जानी की अदालत ने निर्देश दिया कि हिंदी फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ  आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। कश्यप के खिलाफ यह शिकायत वकील और विश्व हिंदू परिषद के नेता कमलेश रावल ने दायर की थी। याचिका में दावा किया गया है कि अनुराग कश्यप ने एक्स पर बीते साल फिल्म फूले के दौरान एक पोस्ट किया था। शिकायत के अनुसार, जब अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने फूले ट्रेलर रिलीज पर आपत्ति जताई, तो अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय को नीचा दिखाने वाली टिप्पणियां पोस्ट कीं। इस पर तत्काल लोगों ने आपत्ति जताई, लेकिन अनुराग कश्यप ने अपने जवाबों में भी समुदाय को नीचा दिखाना जारी रखा।

pc- filmink.com