पहले मारी बॉल फिर मांगी माफी, अर्शदीप सिंह ने वर्ल्ड कप फ़ाइनल के बाद डेरिल मिशेल के साथ हुई घटना का किया खुलासा
- byvarsha
- 09 Mar, 2026
भारत ने 2026 T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस ऐतिहासिक मैच में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। इस मैच में शुरुआत में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। बाद में गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को हरा दिया। हालांकि मैच के दौरान अर्शदीप सिंह और डेरिल मिशेल के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने मिशेल से माफी मांगी, जिसका एक वीडियो अब वायरल हो रहा है।
क्या था मामला?
फाइनल मैच में अर्शदीप सिंह और मिशेल के बीच बहस हो गई थी। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह 11वां ओवर करने आए थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर मिशेल ने अर्शदीप सिंह की तरफ शॉट मारा। फिर अर्शदीप की गेंद फॉलो-थ्रू में मिशेल की जांघ पर लगी। फिर मिशेल चिल्लाए और अर्शदीप सिंह की तरफ दौड़े। इसके बाद तीखी बहस शुरू हो गई और सूर्यकुमार यादव ने बीच-बचाव किया। फिर अंपायर ने अर्शदीप सिंह को समझाने की कोशिश की। बहस के बाद अर्शदीप सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी और मिशेल से माफ़ी मांगी।
इस घटना के बाद अर्शदीप सिंह को पछतावा हुआ और उन्होंने माना कि उन्हें मिशेल पर गेंद नहीं फेंकनी चाहिए थी। मैच के बाद, वह मिशेल के पास गए और माफ़ी मांगी। मिशेल ने मुस्कुराकर उन्हें माफ़ कर दिया और बाद में दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे को गले लगाया। दोनों का एक वीडियो न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया।
अर्शदीप सिंह ने फ़ाइनल मैच में किफ़ायती गेंदबाज़ी की, अपने चार ओवर में 32 रन दिए, लेकिन एक भी विकेट नहीं लिया। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 255 रन बनाए, जबकि न्यूज़ीलैंड 159 रन पर आउट हो गई। भारत ने 96 रन से जीत हासिल की और ख़िताब अपने नाम किया।
Tags:
- Arshdeep Singh
- Daryl Mitchell
- IND vs NZ
- Cricket
- Sports
- T20 World Cup 2026
- Indian cricket team Captain
- India vs New Zealand
- T20 World Cup 2026 final
- T20 World Cup 2026 highlights
- T20 World Cup 2026 India squad
- T20 World Cup 2026 live
- T20 World Cup 2026 News
- T20 World Cup 2026 semi final
- Ms Dhoni Pic
- Ms Dhoni Instagram
- Ms Dhoni Instagram Post
- IND vs NZ Final
- Ind vs nz final 2026
- IND vs NZ highlights
- IND vs NZ Live Score
- IND vs NZ live streaming
- IND vs NZ T20
- IND वि NZ






