IND vs WI: शुभमन गिल ने शतक मार तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड, पहुंचे धोनी के बराबर
- byShiv
- 28 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले मुकाबले में भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शतक ठोका। 296 रनों का लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया के लिए गिल 96 गेंदों पर शतक तक पहुंचे। 68वां वनडे मैच खेल रहे गिल के बल्ले से यह 10वां शतक है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शतक तक पहुंचने के लिए 12 चौके और एक छक्के लगाया। जेडेन सील्स की गेंद पर चौका मारकर वह शतक तक पहुंचे। शुभमन गिल वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। धोनी के नाम भी वनडे क्रिकेट में 10 शतक हैं। 49 गेंदों में गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया था।
शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा
शुभमन गिल वनडे में सबसे कम पारियों में 10 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नामदर्ज था। पूर्व ओपनर ने भारत के लिए 77 पारियों में 10वां शतक ठोका था। वहीं गिल ने 67वीं पारी में ही 10वां शतक लगा दिया है। वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे कम पारियों में 10 शतक लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक के नाम है। उन्होंने 55 पारियों में 10 शतक लगा दिए थे।
PC- cricinfo.com






