भाजपा सांसद राहुल कस्वां के कांग्रेस में शामिल होते ही Ashok Gehlot ने बोल दी ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। सांसद राहुल कस्वां ने आज कांग्रेस में शामिल होकर अपनी पुरानी पार्टी को झटका दिया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चूरू सीट से टिकट कटने से सांसद राहुल कस्वां नाराज थे। 

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता हासिल की।  राहुल कस्वां के कांगे्रेस में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया कि न्याय से जुड़ रहा भारत, ध्येय लोकतंत्र की हिफाजत। 

लोकतंत्र संरक्षण, संस्थाओं की आजादी व भारत को मजबूत करने के संकल्प के साथ भाजपा छोडक़र समर्थकों के साथ कांग्रेस में सम्मिलित हुए चूरू सांसद राहुल कस्वां का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। आपके इस फैसले से निश्चित ही न्याय की लड़ाई मजबूत होगी। गौरतलब है कि चूरू से देवेंद्र झाझडिय़ा को भाजपा की ओर से लोकसभा टिकट मिलने से राहुल कस्वां अपनी पार्टी से नाराज थे। 

PC: patrika