Asrani: निधन के 6 महीने के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे असरानी, दिखेंगे 'भूत बंगला में'

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन गोवर्धन असरानी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी हंसी आज भी जिंदा है और अब वो एक बार फिर पर्दे पर लौटने वाले हैं। अपने खास अंदाज में लोगों को हंसाने के लिए वो हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। 20 अक्टूबर 2025 को 84 साल की उम्र में असरानी का निधन हो गया था, लेकिन एक्टिंग के लिए उनका जुनून आखिरी सांस तक कायम रहा।

भूत बंगला में दिखेगा कॉमिक अंदाज
प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी भूत बंगला असरानी की आखिरी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में वो एक बार फिर अपने फुल कॉमिक अवतार में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का होगा- जहां भूतों के बीच असरानी का हास्य दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ एंटरटेन भी करेगा।

एक डॉयलाग आज भी सबको पसंद
असरानी का नाम लेते ही फिल्म शोले का उनका आइकॉनिक किरदार याद आ जाता है- “हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं!” और इसी के साथ गूंजने वाली उनकी हंसी- हा..हा! ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर है और उनकी कॉमिक टाइमिंग की मिसाल माना जाता है। असरानी, अक्षय और प्रियदर्शन की तिकड़ी पहले भी कमाल दिखा चुकी है। अक्षय खन्ना स्टारर हलचल को छोड़ दें प्रियदर्शन की डायरेक्ट की फिल्मों- भूल भुलैया, भागम भाग, हेरा फेरी, गरम मसाला में साथ काम किया था, सभी हिट रही थीं और जहां कॉमेडी और सस्पेंस का शानदार मेल देखने को मिला था. अब ‘भूत बंगला’ के अलावा उनकी एक और फिल्म ‘हैवान’ भी पाइपलाइन में बताई जा रही है, जो इस जोड़ी के साथ उनका एक और प्रोजेक्ट होगा।

pc- thehansindia.com