Assam Elections 2026: अमित शाह ने लोगों से कहा हमे 5 साल और असम में रहने दो, राज्य को करा देंगे घुसपैठियों से मुक्त
- byShiv
- 04 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। असम विभानसभा चुनावों में वोटिंग के लिए अब केवल गिनती के दिन बचे है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को असम में भाजपा की सत्ता वापसी के लिए जोरदार अपील की हैं, साथ ही चुनावी वादे भी किए है। उन्होंने पार्टी की यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई और साफ कहा कि जनजातीय समुदायों को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा।
चुनावी रैली को कर रहे थे संबोधित
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शाह दुधनोई, गोलपारा जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार बनने पर यूसीसी लाने की बात कही। यह कदम उत्तराखंड में भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में लागू यूसीसी कानून का अनुसरण करता है जिसमें लिव-इन रिलेशनशिप्स का नियमन शामिल है।
अमित शाह ने कहा, अगर आप असम में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनाते हैं, तो हम समान नागरिक संहिता लागू करेंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी चार बार शादी न करे, और मैं आश्वासन देता हूं कि आदिवासियों को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा जाएगा। अमित शाह ने भाजपा के वादे को दोहराया कि असम समेत पूरे देश के हर कोने से अवैध घुसपैठियों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, हमें असम में पांच साल और सत्ता में रहने दीजिए, और हम राज्य को घुसपैठियों से मुक्त करा देंगे और उन्हें वापस भेज देंगे।
pc- jansatta






