AUS vs BAN: बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले एशियाई खिलाड़ी
- byShiv
- 17 Aug, 2026
इंटरेनट डेस्क। बांग्लादेश ने डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा। ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश ने पहली बार टेस्ट मैच जीता, इस ऐतिहासिक जीत में बांग्लादेश के स्पिन ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, और साथ ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम भी दर्ज करा लिया।
डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेहदी हसन मिराज ने पहली पारी में सात नंबर पर बैटिंग करते हुए 154 गेंदों में 65 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए 66 रन देकर 5 विकेट चटकाए, इस दमदार प्रदर्शन से मेहदी हसन मिराज ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज अब ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच में फिफ्टी लगाने और पांच विकेट लेने वाले पहले एशियाई स्पिनर बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास में अब तक किसी भी एशियाई स्पिन ऑलराउंडर ने ऐसा नहीं किया था। अब तक 13 स्पिन ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाने और पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं, हालांकि, इसमें कोई भी एशियाई खिलाड़ी नहीं शामिल है।
PC- cricinfo.com






