IND vs Sl: देवदत्त पडिक्कल की इस खास क्लब में हुई एंट्री, द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा कर चुके हैं ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल (167) की शानदार पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में दूसरे दिन नौ विकेट गंवाकर 460 रन बना लिए हैं।

इस पारी ने देवदत्त पडिक्कल को भारतीय टेस्ट क्रिकेट के एक बेहद खास क्लब में पहुंचा दिया। उन्होंने राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गजों की बराबरी वाली सूची में भी जगह बना ली। पडिक्कल श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले केवल तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा ऐसा कर चुके हैं। द्रविड़ ने 2009 में अहमदाबाद टेस्ट में 177 रन और पुजारा ने 2017 में गाले में 153 रन बनाए थे।

पडिक्कल ने 230 गेंदों का सामना करते हुए 167 रन बना डाले। पडिक्कल के लिए यह पारी इसलिए भी खास है, क्योंकि वह अपने कॅरियर का केवल तीसरा टेस्ट खेल रहे हैं। नियमित नंबर-3 बल्लेबाज साई सुदर्शन के चोटिल होने के कारण उन्हें इस मैच में खेलने का मौका मिला।

PC- cricinfo.com