Sports
BAN va AUS: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को पहली बार वनडे सीरीज में हराया
- byShiv
- 12 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। ढाका में खेले गए दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को डीएलएस मैथड से 5 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार वनडे सीरीज में मात दी है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए इसके बाद बारिश के कारण मैच रोका गया। जब मैच फिर से शुरू हुआ तो बांग्लादेश को 41 ओवर में 192 रन का टारगेट दिया गया। इस लक्ष्य को मेजबान टीम ने 35 ओवर में चेज कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और टीम ने बिना कोई रन बनाए 3 विकेट गंवा दिए। मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली और मैट रेनशॉ का खाता तक नहीं खुला।
PC- espncricinfo.com






