BAN W vs SL W: बांग्लादेश टीम ने पहली बार वनडे में हराया इस टीम को, रच दिया इतिहास
- byShiv
- 22 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए बड़ा धमाका कर दिया है। बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने वनडे में क्रिकेट में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को हराकर इतिहास रच दिया। बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने ओडीआई क्रिकेट में पहली बार श्रीलंका को हराने का बड़ा कारनामा किया है।
राजशाही में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने 3 विकेट से बाजी मारी। बता दें, बांग्लादेश अब फुल मेंबर नेशन में 7 टीमों को हराने का कारनामा कर चुकी है। बांग्लादेश की टीम फुल मेंबर नेशन में जिन 3 टीमों को अब तक हराने में नाकाम रही है, उनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड शामिल हैं।
इस ऐतिहासिक जीत की हीरो रहीं धाकड़ बल्लेबाज शर्मिन अख्तर, जिन्होंने 86 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 13 चौके शामिल रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शर्मिन अख्तर की यह पारी कई मायनों में खास रही।
PC- espncricinfo.com






