Bharat Bandh Today: ट्रेड यूनियन, किसान संगठनों और कई सामाजिक संगठनों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलाया भारत बंद
- byShiv
- 12 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज भारत बंद है, ट्रेड यूनियनों और किसान यूनियनों ने आज देशभर में हड़ताल बुलाई है। भारत बंद से देशभर में सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ट्रेड यूनियन, किसान संगठनों और कई सामाजिक संगठनों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है, यह हड़ताल लेबर सुधारों और दूसरी पॉलिसी के खिलाफ हैं।
हो सकता हैं यह काम प्रभावित
जानकारी के अनुसार यूनियनों का कहना है कि ये नीतियां मज़दूरों के अधिकारों और सुरक्षा को कमज़ोर करती हैं। भारत बंद की वजह से बैंकिंग सेवाएं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सरकारी दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। भारत बंद की वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज के भारत बंद से पब्लिक सेक्टर के बैंक, ट्रांसपोर्ट सर्विस, सरकारी ऑफिस और कुछ इंडस्ट्री में रुकावट आ सकती है, खासकर केरल और ओडिशा जैसे राज्यों में, जहां यूनियन की मज़बूत पकड़ है।
शामिल होंगे इतने मजदूर
खबरों की माने तो यूनियनों का दावा है कि इस हड़ताल में देशभर से करीब 30 करोड़ मजदूर शामिल हो सकते हैं। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की महासचिव अमरजीत कौर के मुताबिक, इस बार भागीदारी पिछले आंदोलनों से ज्यादा हो सकती है। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई 2025 के प्रदर्शन में करीब 25 करोड़ लोग शामिल हुए थे। यूनियनों के मुताबिक, 600 से ज्यादा जिलों में बंद का असर पड़ सकता है। पिछले साल यह असर लगभग 550 जिलों तक सीमित था। यह हड़ताल दस सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के जॉइंट प्लेटफॉर्म ने बुलाई है।
pc-lokmatnews.in





