Bharat Kapoor Passes Away: अभिनेता भरत कपूर का हुआ 80 साल की उम्र में निधन, 3 दिनों से थे बीमार
- byShiv
- 28 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता भरत कपूर का निधन हो गया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया हे। एक्टर ने मुंबई के सायन अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। दरअसल, अभिनेता अवतार गिल ने इंडिया टुडे से भरत कपूर के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बात करते हुए बताया, मैं अभी अंतिम संस्कार से लौटा हूं, जो शाम 6.30 बजे संपन्न हुआ।
उनका निधन आज दोपहर 3 बजे मुंबई के सायन अस्पताल में हुआ था। अवतार गिल ने भरत कपूर के निधन के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए बताया, पिछले तीन दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उनके कई अंग काम करना बंद कर रहे थे।
अवतार गिल की जानकारी के अनुसार, अभिनेता भरत कपूर का अंतिम संस्कार काफी सीक्रेट तरीके से किया गया, जिसकी किसी भनक तक नहीं लगी। उनके अंतिम संस्कार में केवल परिवार और करीबियों को ही शामिल किया गया था।
pc- en.etemaaddaily.com






