Bhooth Bangla: सेंसर बोर्ड से पास हुई अक्षय कुमार की भूत बंगला, 164 मिनट तक थियेटर में मचेगा भौकाल
- byShiv
- 14 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपमकिंग हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे लेकर एक नया अपडेट आया है। सेंसर बोर्ड ने कुछ छोटे-मोटे बदलावों के साथ फिल्म को यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट दे दिया है।
दरअसल, फिल्म को 2 अप्रैल को सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया था, जहां कमेटी ने 26वें मिनट पर आने वाले एक आपत्तिजनक शब्द और कुछ अन्य जगहों पर सुधार करने को कहा था। इन बदलावों के बाद 11 अप्रैल को फिल्म को फाइनल मंजूरी मिल गई। फिल्म का रनटाइम अब 2 घंटे 44 मिनट और 52 सेकंड का है।
अक्षय के फैंस को अब बस इस डरावनी और मजेदार फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। खास बात है कि इस मूवी से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी लगभग 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।
pc- tv9






