Bihar: नीतीश कुमार के हिजाब विवाद के बाद महिला चिकित्सक ने छोड़ा बिहार, परिवार ने कहा सदमे में हैं नुसरत

इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से चर्चा में है। कारण शायद सबको पता हैं और नहीं हैं तो बता दें कि उन्होंने एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान एक महिला चिकित्सक का हिजाब खींच लिया था। खबरों के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के दौरान हुए हिजाब विवाद ने देशभर में सियासी और सामाजिक हलचल मचा दी है। विपक्ष ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है।

नुसरत नहीं करना चाहती नौकरी
इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिस महिला चिकित्सक नुसरत परवीन का मुख्यमंत्री ने हिजाब खींचा था, वह बिहार छोड़कर अपने परिवार के पास कोलकाता चली गई हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना से वह इतनी आहत हुईं कि उन्होंने आयुष चिकित्सक के पद पर काम न करने का फैसला कर लिया है। यानी उन्होंने नीतीश सरकार की नौकरी ठुकरा दी है।

घटना से गहरे सदमे में चिकित्सक
खबरों की माने तो नुसरत परवीन को इस घटना से गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। उन्हें लगा कि एक महिला होने के नाते उनके साथ जो हुआ, वह अपमानजनक है। उन्होंने सबसे पहले इस बारे में अपने भाई को जानकारी दी थी। नुसरत के भाई का कहना है कि इसी मानसिक पीड़ा के कारण उनकी बहन ने नौकरी न करने का निर्णय लिया है।

pc- aaj tak