Bihar Elections 2025: बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में 122 विधानसभा क्षेत्रों में चल रहा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- byShiv
- 11 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आज आखिरी चरण का मतदान जारी है। बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान चल रहा है। गयाजी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में 11 नवंबर को वोटिंग चल रही है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। इस चरण में 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएं शामिल हैं।
बिहार में मंगलवार की सुबह सात बजे से विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस बीच, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कटिहार में जबकि निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी मतदान किया।
pc- hindustan






