Bihar: जबरन शादी से नाराज दूल्हे ने बुआ को उतारा मौत के घाट, परिवार के सात लोगों को रेत डाला गला...पुलिस कर रही...

इंटरनेट डेस्क। बिहार के सिवान जिले में शादी की खुशियां एक पल में मातम में बदल गई। यहां जीबी नगर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव में रविवार की रात शादी के रिश्ते से नाराज युवक ने अपने स्वजनों पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इस घटना में युवक की बुआ की मौत हो गई। जबकि उसके परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने वाला युवक दीपक कुमार सिंह है।

क्या हुआ था विवाद

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया है। घटना के बाद से दीपक फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार मामला लड़की पक्ष को उपहार स्वरूप आभूषण देने को लेकर शुरू हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार दूसरे राज्य में काम करता था और वहीं एक युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया था, लेकिन परिवार ने उसकी इच्छा के विरुद्ध गांव में उसकी शादी तय कर दी और उसे किसी बहाने से घर बुला लिया।

नाराज था
गांव पहुंचने पर उसे मंगलवार को बरात जाने की जानकारी मिली, जिससे वह काफी नाराज हो गया। इसी बीच रविवार की रात परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर दीपक ने घर में मौजूद लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी बुआ की मौत हो गई, जबकि अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

pc- zee news