Bihar: जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति काट रहा जेल वो दिल्ली में घूम रही प्रेमी के साथ, घर वालों के देख छूट गए पसीने...अब पुलिस ने...

इंटरनेट डेस्क। बिहार के मोतिहारी में एक ऐसा वाक्या सामने आया हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां यहां  जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति चार माह से जेल में बंद है वो पत्नी तो चार में माह से दिल्ली में अपने प्रेमी के साथ मौज काट रही है। पुलिस ने उसे सोमवार को बरामद कर लिया है।

क्या हैं पूरा मामला
जानकारी के अनुसार घटना मोतिहारी के अरेराज थाना क्षेत्र की है। प्राथमिकी के अनुसार रंजीत कुमार की शादी गुंजा देवी से हुई थी। शादी के बाद वह मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति से बात करती थी। 3 जुलाई 2025 को वह रात में पति से लड़ाई करके आधी रात को घर से निकल गयी। मामले को लेकर रंजीत कुमार ने अरेराज थाने में आवेदन देकर पत्नी को घर से गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करायी। उसके दो दिन बाद गूंजा के पिता ने उसकी हत्या कर शव को खपा देने का आवेदन दिया। 

कर लिया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस रंजीत को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने लगी और दबाव बनाने लगी। पुलिस के दबाव के चलते रंजीत ने घटना के एक सप्ताह बाद ही न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। जिसके बाद से वह जेल में ही बंद है। रंजीत के परिजन के सहयोग व आधुनिक सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने सोमवार को गुंजा को एक लड़का के साथ दिल्ली में पकड़ लिया।

pc- jagran.com