BJP: स्मृति ईरानी, राम माधव,हरीश द्विवेदी सहित कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, किए गए प्रभारी नियुक्त

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेताओं को बड़ी जिम्मदारी दी है। जी हां विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए बीजेपी के राज्य प्रभारियों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में पार्टी ने बुधवार को स्मृति ईरानी को हरियाणा, छत्तीसगढ़, राम माधव को उत्तराखंड, हरीश द्विवेदी को कर्नाटक और श्रीकांत को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। विनय सहस्रबुद्धे को बीजेपी की दिल्ली इकाई का प्रभारी बनाया गया, जामयांग नामग्याल और दर्शना जरदोश को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।

विनोद तावड़े बने बीजेपी के यूपी प्रभारी, जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और आनंद सह प्रभारी। बीजेपी ने संजय भाटिया को राजस्थान प्रभारी नियुक्त किया, कविता पाटीदार एवं कुलजीत चहल सह प्रभारी। बीजेपी ने बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया, अमित मालवीय, सदानंद तनावड़े और कमलजीत सहरावत सह प्रभारी नियुक्त।

pc- aaj tak