BJP: सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर भाजपा का निशाना, तिलचट्टे तमाशा कर रहे हैं, अब तो जनता ही उन्हें खदेड़ रही
- byShiv
- 16 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी हमलावर है। इस बीच बिहार बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने सीजेपी पर निशाना साधा और उन्हें जमकर सुना दिया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के नाम तिलचट्टे तमाशा कर रहे हैं। अब तो जनता ही उन्हें खदेड़ रही है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कोई आंदोलन के बहाने उपद्रव फैलाए, ये देश को मंजूर नहीं। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन और प्रदर्शन पर कोई रोक नहीं है। लेकिन कोई आंदोलन के बहाने उपद्रव फैलाए और अराजकता की स्थिति पैदा करे, यह इस देश को मंजूर नहीं हो सकता।
प्रदर्शन के नाम पर जो अराजक तत्वों का जमावड़ा है, जो तिलचट्टे तमाशा कर रहे हैं और उपद्रव फैला रहे हैं। जनता सब देख रही है और इनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। इसीलिए अब जनता ही उन्हें खदेड़ रही है। इसके पहले बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच जेडीयू के एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार और पार्टी के मोकामा विधायक अनंत सिंह के बीच चल रहे विवाद पर बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने बड़ा बयान दिया है।
pc - etv bharat





