Bobby Deol: फिल्म जब वी मेट से निकाले गए थे बॉबी, कहा-जिन तकलीफों से गुजरा उसका कोई....
- byShiv
- 01 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल का एक दौर ऐसा भी आया जब उन्हें कोई काम नहीं दे रहा था और फिर समय बदला तो आज वो एक बड़ी फिल्मों को हिट करवा चुके है। अभी बॉबी देओल अपनी अगली फिल्म बंदर को लेकर चर्चा में हैं, जो 5 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। डायरेक्टर अनुराग कश्यप की इस फिल्म में बॉबी एक टीवी एक्टर का रोल कर रहे हैं, जिसका स्टारडम ढलान पर है और कांड तब हो जाता है जब एक यंग लड़की उस पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाती है।
बंदर के प्रमोशन में जुटे बॉबी देओल ने बताया है कि कैसे मुश्किल दौर में झेली गई चीजों, गुस्से और निराशा ने उन्हें एक बेहतर इंसान और एक्टर बनने में मदद की। बॉबी देओल के करियर के सबसे बड़े झटकों में से एक था इम्तियाज अली की आइकॉनिक फिल्म जब वी मेट में शाहिद कपूर से रिप्लेस हो जाना। जबकि इस फिल्म के लिए डायरेक्टर इम्तियाज अली और एक्ट्रेस करीना कपूर को उन्होंने खुद तैयार किया था। फिल्म की शुरुआती बातचीत के वक्त से बॉबी इस फिल्म में शामिल थे।
लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि जिन बैनर्स को उन्होंने फिल्म सुनाई थी, उनमें से एक ने उसी कहानी, उसी डायरेक्टर और उसी हीरोइन के साथ फिल्म बनाई। लेकिन बस लीड एक्टर के रोल में उनकी जगह शाहिद कपूर को ले लिया गया। आप की अदालत में इस बारे में बात करते हुए बॉबी ने कहा उस समय मेरा दिल टूट गया था, क्योंकि मेरे करियर के उस दौर में मुझे ऐसी ही एक फिल्म की जरूरत थी। उन्होंने आगे कहा, मुझे इम्तियाज पर तभी से बहुत भरोसा था, जब वो अभय देओल के साथ सोचा ना था बना रहे थे।
pc- bhaskar english






