BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच भारत मंडपम में हुई द्विपक्षीय चर्चा

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स समिट के एक दिन पूर्व शुक्रवार शाम नई दिल्ली के भारत मंडपम में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के कई मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान मोदी ने पुतिन को कवि-दार्शनिक तिरुवल्लुवर द्वारा रचित प्राचीन तमिल ग्रंथ तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मोदी और पुतिन दोनों ने भारत मंडपम में स्थित इनोप्रोम प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। राष्ट्रपति पुतिन 12 सितंबर से शुरू होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार तड़के राजधानी पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने शाम को ही ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से बातचीत की।  पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण है रही। क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर दोनों नेताओं द्वारा प्रमुख रूप से चर्चा हुई।

pc- india tv hindi