BRICS Summit 2026: डिनर मेन्यू पर राजनीति, राहुल गांधी के सवाल के बाद किरेन रिजिजू ने दिया जवाब
- byShiv
- 14 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित डिनर के मेन्यू को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए खास डिनर रखा था। इसमें सिर्फ शाकाहारी खाना परोसा गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मेन्यू को लेकर सरकार पर तंज कसा, उन्होंने कहा कि 80 फीसदी भारतीय नॉनवेज खाते हैं।
क्या लिखा राहुल गांधी ने
राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, रिकॉर्ड के लिए, 80 प्रतिशत भारतीय नॉनवेज खाते हैं, उन्होंने आगे कहा कि भारतीय नॉनवेज खाना स्वादिष्ट होता है।

पवन खेड़ा ने भी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस ने भी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने डिनर के मेन्यू पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत की खान-पान की परंपरा बहुत विविध है। पवन खेड़ा ने कहा कि भारत में दुनिया के कई बेहतरीन नॉनवेज व्यंजन मिलते हैं। उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने ब्रिक्स देशों से आए नेताओं के सामने इन्हें क्यों नहीं रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अपनी खान-पान की पसंद दूसरों पर थोपने की कोशिश कर रही है।

किरेन रिजिजू बोले- खाने पर भी राजनीति कर रही कांग्रेस
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ब्रिक्स देशों के नेताओं को परोसे गए खाने के मेन्यू पर भी राजनीति कर रही है। ब्रिक्स समिट में आए नेताओं ने भारतीय शाकाहारी व्यंजनों का आनंद लिया, भारत के अलग-अलग हिस्सों की खान-पान की परंपराओं में कई तरह के स्वाद और पोषण वाले व्यंजन हैं।
pc- freepressjournal.in, NBT,amar ujala




