CBFC: सेंसर बोर्ड की नई टीम का हुआ ऐलान, पंकज त्रिपाठी, प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी सहित कई बड़े दिग्गजों को मिला...
- byShiv
- 17 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। फिल्मों के प्रमाणन से जुड़े केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड में अब नई टीम काम करेगी। जी हां खबरों की माने तो सरकार ने सीबीएफसी की नई टीम का ऐलान कर दिया है। इसके लिए 18 सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी मिली है। नवनियुक्त सदस्यों में मनोरंजन उद्योग से जुड़े कई जाने-पहचाने नाम शामिल हैं। इस नए सलाहकार बोर्ड में भारतीय सिनेमा से लेकर टेलीविजन जगत के कई दिग्गज कलाकारों को शामिल किया गया है।
जाने किसे किया गया बोर्ड में शामिल
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की नवनियुक्त टीम की बात करें तो इसमें सुनील शेट्टी, प्रियदर्शन, पंकज त्रिपाठी, प्रीति जिंटा, मनोज जोशी, विनोद अनुपम, रिकी केज, हंसराज हंस, सुप्रिया यारलागद्दा, यतींद्र मिश्रा, रूपाली गांगूली, नील माधव पंडा, प्रोसेनजीत चटर्जी, पल्लव जोशी, निशिगंधा वाड, वामन केंद्रे और रमेश पतंगे जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।
इसी साल सीबीएफसी के नए चेयरमैन की भी हुई नियुक्ति
बता दें, इससे पहले इसी साल 3 मई को सीबीएफसी के नए चेयरमैन की भी नियुक्ति हुई थी। केंद्र सरकार ने शशि शेखर वेम्पति को सीबीएफसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से इसका ऐलान करते हुए बताया गया कि शशि शेखर वेम्पति सीबीएफसी के नए चेयरमैन बनाए गए हैं।
pc- jansatta






