Chaitra Navratri 2026: इस बार पूरी नवरात्रि होगी खरमास में, क्या पड़ेगा इसका पूजा पाठ पर कोई बड़ा असर, जाने आप भी
- byShiv
- 12 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल 2026 में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च से शुरू होने जा रहा हैं जो 27 मार्च तक चलेगा। इस बार नवरात्रि के दौरान खरमास भी लगा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में खरमास को शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है, ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इसका नवरात्रि की पूजा पर कोई असर पड़ेगा? आइए जानते हैं।
कब से कब तक रहेगा खरमास?
पंचांग के अनुसार जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास की शुरुआत होती है, इस दौरान कुछ मांगलिक कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है।
खरमास की शुरुआत- 15 मार्च 2026, रविवार
स्मापन- 14 अप्रैल 2026, मंगलवार
इस तरह इस साल चैत्र नवरात्रि पूरी तरह खरमास के बीच ही मनाई जाएगी।
क्या नवरात्रि की पूजा करना सही रहेगा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, लेकिन देवी-देवताओं की पूजा, व्रत, जप, तप और धार्मिक अनुष्ठान करने पर कोई रोक नहीं होती, इसी वजह से नवरात्रि की पूजा, कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ और व्रत रखना पूरी तरह शुभ माना जाता है। खरमास का असर इन धार्मिक कार्यों पर नहीं पड़ता है।
नवरात्रि में क्या-क्या कर सकते हैं?
खरमास के दौरान भी भक्त पूरे विधि-विधान से नवरात्रि मना सकते हैं, इस दौरान घर में घटस्थापना (कलश स्थापना) की जा सकती है।
pc- amar ujala






