chaitra navratra 2026: नवमी तिथि की शाम को करें आप भी ये छोटे छोटे उपाय, कई परेशानियों से मिलेगी आपको राहत
- byShiv
- 25 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। चैत्र नवरात्रा चल रहा हैं और ये दिन मां दुर्गा की उपासना करने के लिए समर्पित है। चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि भी जल्द ही आने वाली है जिसका सभी तिथियों में सबसे अधिक महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन की पूजा अगर विधि-विधान से की जाए तो नवरात्र के नौ दिन का फल प्राप्त होता है। इस साल चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि 27 मार्च को हैं। नवमी की शाम को कुछ विशेष उपाय करें तो कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकाता है।
गृह क्लेश दूर करने के लिए
नवरात्र की नवमी तिथि की शाम को अंधेरे में घर के मंदिर में बैठ जाएं और मां दुर्गा का ध्यान करें। इसके बाद एक दीपक जलाएं और इस दीपक को घर के मुख्य द्वार पर रख दें। इस छोटे से और साधारण उपाय को करने से घर की सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश नहीं होता है।
बुरे स्वास्थ्य से मुक्ति के लिए
नवरात्र की नवमी तिथि पर अगर शाम के समय मां दुर्गा की आराधना करें और मां के सामने घी का एक दीया जलाए,. अब एक बाती लें और फिर मां के सामने जलने वाले दीए में इस बाती को डुबाएं, अब बीमार व्यक्ति के सिर पर इसे 7 बार घुमाएं, इसके बाद उस बाती को नाली के पास ले जाकर जला दें। सभी नेगेटिव एनर्जी दूर होगी।
धन प्राप्ति के लिए
धन प्राप्ति के लिए कारगर उपाय करने के लिए नवमी तिथि को सबसे उचित दिन माना गया है। नवरात्र की नवमी तिथि की रात को मां दुर्गा की आराधना करें और उनके सामने अपनी परेशानी मन में दोहराएं और उससे मुक्ति की प्रार्थना करें। अब पूजा करने के बाद सुहाग की सामग्री का विवाहित महिलाओं में दान करें।
pc- gnttv.com





