Chandigarh: भाजपा कार्यालय के बाहर विस्फोट, दूर तक सुनी गई आवाज, खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर ने ली जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क। चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के बाहर हुए बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ले ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है, 1 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ सेक्टर-37 में हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी सुखजिंदर सिंह बब्बर लेता है। हम भारतीय सिस्टम को बताना चाहते हैं कि उसके पास पंजाब के सिख युवाओं को खत्म करने के जितने मर्जी हथकंडे अपना लो। दसमेश पिता (गुरु गोविंद सिंह जी) का खालसा पंथ इसकी उचित जवाबी कार्रवाई करेगा।

क्या बोला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुखजिंदर सिंह बब्बर ने कहा कि गुरदासपुर में रणजीत सिंह के हत्यारों को भी नहीं बख्शा जाएगा। हमारे सिर पर दसमेश पिता का हाथ है, पंजाब की धरती खालसा की धरती है, पंजाब में खालिस्तान बनेगा, खालिस्तान जिंदाबाद खालसा राज करेगा। भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के कार्यालय के बाहर बुधवार शाम हुए विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने इलाके को घेर लिया, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

पार्टी ने क्या कहा
खबरों की माने तो प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख विनीत जोशी ने बताया कि शाम लगभग पांच बजे ये आवाजें सुनाई दीं। सेक्टर 37 में इमारत के बाहर खड़ा एक स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और केंद्रीय फॉरेंसिक प्रयोगशाला की एक टीम मुआइना करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। जोशी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने विस्फोट की आवाज सुनी।

pc- abp news