CJP: सीजेपी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम, प्रदर्शन की दी चेतावनी
- byShiv
- 24 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया हैं। पार्टी ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन के बाद दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने चुनाव आयोग के आयुक्तों में मतभेद की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा- ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़ा गद्दार हैं। वह सबसे बड़े एंटी-नेशनल हैं।
दीपके ने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। दीपके ने कहा- लोकतंत्र का मतलब है कि जनता सरकार चुने, लेकिन ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दीपके के मुताबिक, चाहे महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे हों, एनसीपी, एमके स्टालिन, पिनराई विजयन, अरविंद केजरीवाल या ममता बनर्जी, इन सभी मुख्यमंत्रियों को एक-एक करके हराया गया। यह महज संयोग नहीं हो सकता। इसमें एक पैटर्न दिखाई देता है। ये सभी 2024 में एक साथ आए थे और उन्होंने मिलकर प्रचार किया था। फिर इन्हें एक-एक करके कैसे खत्म किया गया? दीपके ने कहा- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सीट से 50 हजार वोट डिलीट किए गए और वह करीब 15 हजार वोटों से हार गईं। एमके स्टालिन की सीट से 1 लाख वोट डिलीट किए गए और वह करीब 45 हजार वोटों से हार गए। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सीट से 40 हजार वोट डिलीट किए गए और वह करीब 4 से 5 हजार वोटों से हार गए।
PC- newsbytesapp.com





