Congress: कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में 75 प्रतिशत की बड़ी गिरावट, एक साल में 386 करोड़ रुपए हुए कम

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस को वित्त वर्ष 2025-26 में मिलने वाले चंदे में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। खबरों की माने तो पार्टी को 20 हजार रुपये से अधिक के चंदे के रूप में कुल 130.69 करोड़ रुपये मिले हैं। यह राशि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में मिले 517.39 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 75 प्रतिशत कम है। पिछले एक दशक में कांग्रेस के चंदे में यह सबसे बड़ी सालाना गिरावट है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो निर्वाचन आयोग को सौंपी गई कांग्रेस की योगदान रिपोर्ट के विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी को 2024-25 में 20 हजार रुपये से अधिक के चंदे के रूप में 517.39 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, 2025-26 में यह रकम घटकर 130.69 करोड़ रुपये रह गई। यानी एक साल में पार्टी को करीब 386.70 करोड़ रुपये कम चंदा मिला।

प्रूडेंट ट्रस्ट से कम मिला चंदा
कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में गिरावट की एक बड़ी वजह प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिलने वाली रकम का कम होना है। इस ट्रस्ट ने 2024-25 में कांग्रेस को 216.34 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन 2025-26 में इसका योगदान घटकर केवल 25 करोड़ रुपये रह गया। यानी ट्रस्ट से मिलने वाली रकम में करीब 88 प्रतिशत की कमी आई है। पार्टी की नवीनतम योगदान रिपोर्ट में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट को एकमात्र इलेक्टोरल ट्रस्ट के रूप में दर्ज किया गया है। इसके अलावा, स्टार सीमेंट ने कांग्रेस को 5 करोड़ रुपये का चंदा दिया। वहीं, सज्जन भजंका ने 4 करोड़ और प्रेम कुमार भजंका ने 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

pc- morungexpress.com