Congress: मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर नितिन नवीन का निशाना, राहुल गांधी जी क्या इस पूरे षड्यंत्र का रिमोट कंट्रोल आपके हाथों में है?

इंटरनेट डेस्क। झारखंड के रांची में बीजेपी ने एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस के नेताओं पर देश में उपद्रव की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस के नेता इरफान अंसारी ने कहा कि चालीस लाख नौजवान तैयार बैठे हैं सिर्फ राहुल गांधी के इशारे का इंतजार है। आरोप है कि इरफान अंसारी ने कहा कि क्या चालीस लाख की भीड़ को सेना रोक लेगी। अगर सरकार नहीं सुधरी तो देश में नेपाल और बांग्लादेश से भी बुरे हालात बनेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इए मुद्दे पर हैरानी की बात ये है कि कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने भी इरफान अंसारी का सपोर्ट किया। सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि इरफान अंसारी की बात बिल्कुल सही है। देश में जो हालात हैं उससे तो लगता है कि बहुत कुछ होने वाला है। बहुत कुछ बदलने वाला है।

भाजपा ने उठाया सवाल
इस मामले में अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इरफान अंसारी के बयान पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछा, राहुल गांधी जी, झारखंड में आपकी पार्टी के मंत्री खुलेआम कह रहे हैं कि कांग्रेस आपके इशारे पर देश में अस्थिरता पैदा करने और भारत को अराजकता की आग में झोंकने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, इस गंभीर बयान पर आपकी चुप्पी आखिर क्या दर्शाती है? क्या यह आपकी मौन सहमति है? क्या देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की पटकथा आपके ही इशारे पर लिखी जा रही है? क्या इस पूरे षड्यंत्र का रिमोट कंट्रोल आपके हाथों में है?

pc-jansatta