Rajasthan: पंचायत चुनावों का चौथा चरण, जिला परिषदों और पंचायत समिती सदस्यों के लिए हो रही वोटिंग
- byShiv
- 14 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत राज चुनावों का चौथा चरण चल रहा है। 3 चरणों के चुनाव पूरे हो चुके हैं और चौथे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। चौथे चरण के तहत आज प्रदेश की 25 जिला परिषदों के 382 एवं 116 पंचायत समितियों के 2142 सदस्यों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। पंचायत चुनाव के इस चरण में 1.05 करोड़ से अधिक मतदाता 8843 प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे।
वहीं सोमवार को 3747 ग्राम पंचायतों के सरपंचों व उनके 33885 वार्ड पंचों के लिए वोटिंग होगी। इसके तुरंत बाद सरपंचों और पंचों की मतगणना होगी। चौथे और अंतिम चरण का चुनाव 14 से 17 नवंबर तक होगा, जिसके बाद सभी चार चरणों के मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। 17 नवंबर को 3747 ग्राम पंचायतों के उपसरपंचों का चुनाव होगा। इसके बाद 20 नवंबर को सभी जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव नतीजों की घोषणा की जाएगी।
इस चरण के मतदान में कई द्गिजन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह और उनकी बहू चूरू से जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं।
pc- aaj tak






